मैं यह समझता /समझती हूँ कि सरस आउटलेट हेतु आवेदन प्रस्तुत करना मात्र से किसी प्रकार का अधिकार प्राप्त नहीं होगा। मेरे आवेदन पर केवल तभी विचार किया जाएगा जब आरसीडीएफ एवं संबंधित जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा मुझे निर्धारित मानदंडों के अनुसार उपयुक्त पाया जाएगा। यदि मैं अथवा उपयुक्त नहीं पाया /गई जाता / जाती हूँ तो मेरा आवेदन बिना कोई कारण बताए निरस्त किया जा सकता है। इस संबंध में आरसीडीएफ एवं संबंधित दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का निर्णय अंतिम एवं मेरे लिए बाध्यकारी होगा तथा मुझे उस पर कोई आपत्ति नहीं होगी।
मैं यह भी घोषित करता /करती हूँ कि उक्त कार्य के संबंध में समस्त वैधानिक (Statutory) एवं नियमों की अनुपालनों की पूर्ति की पूर्ण जिम्मेदारी मेरी स्वयं की होगी।